☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गैंगस्टर फहीम खान का बेटा इकबाल खान गिरफ़्तार...

गैंगस्टर फहीम खान का बेटा इकबाल खान गिरफ़्तार...

धनबाद (DHANBAD) : जमीन कारोबारी नन्हे की हत्या के बाद धनबाद पुलिस गैंग्स के खिलाफ ताबड़तोड़ कारवाई कर रही है. शनिवार को बैंकमोड़ पुलिस ने एक पुराने मामले में गैंगस्टर फहीम खान के बेटे इक़बाल खान को गिरफ्तार कर लिया है. नन्हे खान की हत्या के बाद फहीम का भगिना प्रिंस खान ने एक वीडियो जारी कर हत्या की जिम्मेवारी ली थी. साथ ही फहीम खान के परिवार और पुलिस को चुनौती दी थी. पुलिस ने इसके बाद प्रिंस खान के दफ्तर में छापेमारी कर हथियार बरामद किया था. वैसे पुलिस वासेपुर के सभी दबंगो के खिलाफ सीसीए लगाने के लिए इनकी व्यक्तिगत कुंडली खंगाल रही है.

पुराने मामले में हुई इकबाल की गिरफ़्तारी

एसएसपी संजीव कुमार ने द न्यूज़ पोस्ट को बताया कि एक पुराने मामले में इकबाल की गिरफ़्तारी की गई है. आप को बता दें कि धनबाद में गैंग्स ऑफ़ वासेपुर के गैंगेस्टर के बीच आपसी गैंगवार से कहीं शहर के अमन चैन को ख़तरा उत्पन्न ना हो जायें, इसके लिए धनबाद पुलिस समय रहते सख़्त क़दम उठाने में जुटी है. धनबाद एसएसपी संजीव कुमार ख़ुद सभी गैंगेस्टर पर पैनी नज़र बनाये हुए है, जो इस वक्त जमानत पर जेल से बाहर है. पुलिस उनकी आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है. हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट जैसे संगीन अपराध में शामिल मोस्टवांटेड अपराधियों के खिलाफ क्राइम कंट्रोल एक्ट के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की तैयारी चल रही है.

रिपोर्ट: अभिषेक कुमार सिंह, ब्यूरो हेड (धनबाद)

Published at:18 Dec 2021 03:52 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.