✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अंचल में भूमि मापी संबंधित नहीं लिया जा रहा है ऑनलाइन आवेदन , विधायक ने विधानसभा में उठाया प्रश्न

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 5:16:56 AM

पलामू (PALAMU) : हुसैनाबाद-हरिहरगंज विधायक कमलेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को झारखंड विधानसभा में तारांकित प्रश्न के तहत हुसैनाबाद अंचल में भूमि मापी संबंधित ऑनलाइन आवेदन नहीं लिए जाने का मामला उठाया.  उन्होंने कहा कि पलामू जिले के सभी अंचल कार्यालयों में भूमि मापी संबंधित ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया जनवरी 2017 से ही प्रारंभ कर दी गई है.  मगर हुसैनाबाद अंचल कार्यालय में 30 नवंबर 2021 तक भूमि मापी संबंधित ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ नहीं हो सकी है. उन्होंने कहा कि भूमि मापी संबंधित मामलों का निष्पादन नहीं होने से दो पक्षों के बीच आपसी विवादों का मामला गहराता जा रहा है. भूमि विवाद में हिंसा के कई मामले प्रतिवेदित हैं.  उन्होंने कहा कि हुसैनाबाद में आपसी बदलैन संबंधी केवाला का दाखिल खारिज संबंधी ऑनलाइन आवेदन भी नहीं हो पा रहा है.  इस कारण इस तरह के काफी मामले लंबित हैं.  उन्होंने कहा कि सरकार को उक्त समस्याओं का निराकरण अतिशीघ्र करना चाहिए.  विधायक के प्रश्न के उत्तर में विभागीय मंत्री ने कहा कि तकनीकी समस्या के कारण भूमि सीमांकन के आवेदनों का निष्पादन नहीं हो रहा था.  अब इसका निराकरण किया जा चुका है.  आपसी सहमती का दस्तावेज प्रति शपथ पत्र के साथ किए गए दाखिल खारिज आवेदन का निष्पादन किया जा रहा है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.