✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रात में ऐसा क्या हुआ कि सुबह मृत मिले एक ही परिवार के तीन लोग, रहस्यमय मौत पर सनसनी का माहौल

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 3:55:56 AM

बोकारो (BOKARA) - जिला के नावाडीह थाना क्षेत्र के गोबरगड्डा में एक ही परिवार के तीन लोगों की एक साथ मौत हो गई. इन तीनों की मौत कैसे हुई, इसपर अब तक कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है. एक ही परिवार के तीन लोगों की रहस्यमय मौत से इलाके में सनसनी का माहौल है.

यह है मामला..

बता दें कि परिवार में पिता शूकर धोबी, पत्नी गौरी देवी  और पुत्र अभिषेक कुमार  शामिल थे. मृतक का बड़ा बेटा राजू रजक ने बताया कि वह रात में खाना खाने के बाद सो गया था. सुबह जब उठा तो देखा कि 8 बज गए हैं लेकिन उस कमरे का दरवाजा नहीं खुला था जिसमें तीनों सो रहे थे. तब उन्होंने ग्रामीणों और नावाडीह पुलिस की सूचना दी. नावाडीह पुलिस घटनास्थल पहुंचने के पहले ग्रामीणों ने किसी तरह दरवाजा खोला तो तीनों को मृत पाया गया. चश्मदीदों ने बताया कि तीनों के मुंह से सुबह झाग निकल रहा था. इससे आशंका जताई गई कि तीनों ने जहर जैसा कुछ जाने-अनजाने में खा लिया होगा. बता दें कि मृतक शूकर धोबी सीसीएल गोविंदपुर में कार्यरत थे. घटनास्थल पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है. पोस्टमार्टम के बाद ही तीनों की मौत पर से पर्दा हट सकेगा.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.