☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

खड़ी ट्रक में कंटेनर ने पीछे से मारी भीषण टक्कर, दोनों वाहन जलकर खाक

खड़ी ट्रक में कंटेनर ने पीछे से मारी भीषण टक्कर,  दोनों वाहन जलकर खाक

सरायकेला ( SARAIKELA)  जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के एनएच 33 नारगाडीह के पास धान लदी खड़ी ट्रक को कंटेनर ने पीछे से जोरदार धक्का मार दिया, जिससे कंटेनर और ट्रक दोनो में आग लग गई और देखते ही देखते कंटेनर धू-धू कर जलने लगा, ट्रक का भी पिछला हिस्सा जल गया. वही ट्रक में लदे धान को काफी नुकसान पहुंचा है. दुर्घटना में कंटेनर के चालक और खलासी बुरी तरह से झुलस गए. दुर्घटना के बाद चालक और खलासी केबिन में ही फंसे रहे स्थानीय ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद खलासी और चालक को केबिन से बाहर निकाला और उसे एंबुलेंस की मदद से एमजीएम में भर्ती किया गया है. जानकारी के मुताबिक पेट्रोल खत्म होने के कारण चांडिल के नारगाड़ीह के पास धान से लदा ट्रक खड़ी थी. जमशेदपुर की ओर जा रही कंटेनर ने पीछे से जोरदार धक्का मार दिया और देखते ही देखते कंटेनर और ट्रक में आग लग गई. सूचना मिलने के बाद दो दमकल मौके पर पहुंचकर तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. दमकल कर्मियों एवं पुलिस कर्मियों ने कंटेनर के दरवाजा को तोड़कर सामग्री को बाहर निकाला तथा आग को बुझाया. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है. कंटेनर बिहार के पटना का है. कंटेनर में हेलमेट, पंखा, बाइक का डिक्की आदि अन्य सामग्री लदा हुआ था. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

 

Published at:16 Dec 2021 07:16 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.