☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर की अलकतरा फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक की मौत, तीन घायल

देवघर की अलकतरा फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक की मौत, तीन घायल

देवघर (DEOGHAR) : जिले के रिखिया थाना के आमगाछी के समीप एक अलकतरा बनाने वाली फैक्टरी में ब्लास्ट हो गया. इस ब्लास्ट के कारण वहां काम कर रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई है. घटना में तीन अन्य लोग घायल हैं जिनमें एक की हालत गंभीर है.

सभी घायलों का देवघर सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि इस प्लांट में मोबिल से अलकतरा बनाया जाता था. आज प्लांट को कहीं दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा था. तभी एक गैस कटर सिलिंडर में अचानक हुए ब्लास्ट से यह हादसा हो गया. देवघर एसपी धनंजय कुमार सिंह और सिविल एसडीओ दिनेश कुमार यादव घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रहे हैं. घटना के बाद से प्लांट का मालिक फरार है. एसडीओ ने बताया कि यह प्लांट वैध है या अवैध तरीके से संचालित किया जा रहा था, इसकी जानकारी ली जा रही है. पूरी जानकारी मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी. देवघर शहर से निकट जगह पर घटी इस दुर्घटना से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है. इस बीच घायलों से घटना की पूरी जानकारी लेने की कोशिश की जा रही है.

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर

Published at:16 Dec 2021 04:08 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.