✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

राजद नेता सह पैक्स अध्यक्ष की गला रेतकर हत्या, शव मिलने से इलाके में सनसनी

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 6:02:44 AM

समस्तीपुर (SAMASTIPUR) - राजद नेता सह पैक्स अध्यक्ष की गला रेतकर हत्या कर दी गई है. मृतक का शव उनके ही घर से 500 मीटर की दूरी पर बरामद किया गया है. मृतक की पहचान विजय महतो के रूप की गई है. मृतक रोसड़ा थाना क्षेत्र के चकथात पूरब पंचायत के खैरा गांव के रहने वाले थे. स्थानीयों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी. इसके बाद घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए भेजा.

जांच में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार विजय महतो पैक्स अध्यक्ष होने के साथ साथ पास के गोविंदपुर और खैरा गांव के बीच स्टेट बैंक का सीएसपी सेंटर भी संचालित करते थे. उनका शव भी सीएसपी सेंटर के पास ही बरामद किया गया. सुबह शव मिलने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. बताया जाता है कि पैक्स अध्यक्ष खैरा गांव निवासी विजय कुमार महतो अपने पैक्स गोदाम ऑफिस के लिए देर शाम निकले थे. घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया. ग्रामीणों के बीच चर्चा थी कि बीती रात और अहले सुबह के बीच ही अपराधियों ने उनकी गला रेत कर हत्या कर दी है. उनके घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है. बता दें कि अब तक घटना के कारण का पता नहीं चल सका है. स्थानीय लोग पुलिस के वरीय पदाधिकारी की आने की मांग कर रहे हैं. फिलहाल घटना को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है.

रिपोर्ट : सुरेश कुमार राय, समस्तीपुर (बिहार)

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.