टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : बुधवार देर रात रांची से आरा जा रही बस और ट्रक में टक्कर हो गई. इससे बस सवार एक यात्री की मौत हो गई. वहीं सात लोग घायल हो गए. घटना हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डेमोटांड के निकट की है. बताया जाता है कि ट्रक और बस, दोनों की रफ्तार तेज थी. गंभीर रूप से घायल यात्रियों को रिम्स रेफर कर दिया गया जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है.
रफ्तार ने लील ली एक की जान, सात घायल

Published at:16 Dec 2021 01:05 PM (IST)
Tags:News