✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सीएम से कह रही पलामू की सड़कें, हुजूर फिर आइए कि सुधरे दशा हमारी

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:57:34 AM

पलामू (PALAMU): मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर रेडमा रांची रोड सड़क को मरम्मत करायी गई. मगर सड़क एक सप्ताह के अंदर की फिर से टूटने लगी है. दस दिसंबर को आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पलामू में प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने मेदिनीनगर पहुंचे थे. मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर चियांकी हवाई अड्डे में उतरा और उसके बाद सड़क मार्ग से पुलिस लाइन पहुंचे. हवाई अड्डे से पुलिस लाइन तक जाने वाली सड़क की मरम्मत करायी गयी थी. सड़क पूरी तरह समतल हो गयी. मगर मुख्यमंत्री के जाते ही एक सप्ताह के अंदर फिर से सड़क उखड़नी शुरू हो गयी है. इसे लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है. इस मामले पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सह सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता किशोर कुमार पांडे ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन पर सड़क बनाई गयी तो लोगो में खुशी थी. मगर सड़क एक सप्ताह भी नहीं टिक पायी. यह दुर्भाग्य की बात है. यह दर्शाता है कि भर्ष्टाचार किस चरम पर फैला हुआ है. उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि सड़क की निरीक्षण कर संवेदक पर कार्यवाई की जाए और सड़क फिर से ठीक करायी जाए.

रिपोर्ट : समीर हुसैन (पलामू)

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.