✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर के कार मालिक सावधान ! मुस्तैद हैं ठग गिरोह, किसी और के नाम हो सकती आपकी गाड़ी की रजिस्ट्री

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:57:26 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) - मुंबई के नाम से जाने जाने वाला जमशेदपुर शहर में चार पहिया वाहनों की ठगी करने वाले गिरोह सक्रिय है. जी हां ऐसा हम नहीं जमशेदपुर पुलिस कह रही है. जमशेदपुर शहर में रोजाना हजारों चार पहिया वाहन लोग अपने स्टाइल के मुताबिक खरीदते हैं. उसके बाद उनको भाड़े पर लगाने के लिए चिंतित रहते हैं. इसी का फायदा ठग गिरोह के सदस्य इन दिनों शहर में उठा रहे हैं. लगभग शहर के लोगों के 70 चार पहिया वाहनों को इसका शिकार होना पड़ा है. ऐसा कर आसानी से ठग गिरोह साजिश में करोड़ों रुपए कमा रहे हैं.

क्या है पूरा मामला..?

जमशेदपुर शहर में ठग गिरोह चार पहिया वाहनों के मालिक तक पहुंचते हैं. जिसके बाद उन्हें उनके कारों को भाड़े पर लगाने की बात कह कर एक एग्रीमेंट बना लेते हैं.  जिसके बाद ठग 2 से 3 महीने कार मालिक को सैलरी देते हैं. इसके बाद आसानी से मालिक के कार को दूसरे जगह लाखों में गिरवी पर रख देते हैं. जब मालिक उन गिरोह के सदस्यों से फोन पर बात करना चाहता हैं तो उन्हें फोन नंबर बंद मिलता है. हालांकि जमशेदपुर में इन दिनों ठग गिरोह का बोलबाला देखने को मिल रहा है. रोजाना शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से इस तरह की घटना सामने आ रही है. लोग इन ठगों के जाल में आसानी से फंस जाते हैं. किसी को बड़ी कंपनी में बाड़े में लगाने के नाम से तो किसी को प्राइवेट बैंक में वाहन को भाड़े में लगाने के नाम से ठगी का शिकार बनाया जा रहा है. जमशेदपुर ही नहीं इस गिरोह के सदस्य रांची हजारीबाग समय झारखंड के 24 जिलों में इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे हैं.

22 चमचमाती कार के साथ 7 गिरफ्तार

हालांकि जमशेदपुर पुलिस ने जुगसलाई और आजाद नगर थाना क्षेत्र में मामले की शिकायत आते ही 7 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा हैं. साथ ही 22 चमचमाती कार को भी बरामद किया गया है.  झा आजाद नगर थाना क्षेत्र में 5 चमचमाती कार और 4 लोगों को मामले में गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा गया. आजाद नगर डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि ठग गिरोह के सदस्य चमचमाती कार मालिकों तक पहुंचते हैं और उनको आसानी से उनके कारों को भाड़े पर लगाने के लिए बड़ी कंपनी या निजी बैंकों का नाम लेकर एक एग्रीमेंट बना लेते हैं. इसके बाद कार मालिक अपनी कार को उनके हवाले कर देता है. जिसके बाद ठग गिरोह के सदस्य एक या दो महीना समय पर 20 या 22 हजार रुपए देखकर कार को किसी और के पास गिरवी या बेच देते हैं, और महाराज 20000 देेकर ठग गिरोह के सदस्य कार को 5 से 6 लाख रुपये तक में बेच देते हैं.

करोड़ों रुपए का चूना

शहर में इन दिनों अपराधी घटनाओं से अधिक जमशेदपुर पुलिस के पसीने छुड़ा रहे हैं. कार ठग गिरोह के सदस्य जो आए दिन विभिन्न थाना क्षेत्रों से आम लोगों को आसानी से लाखों करोड़ों रुपए का चूना लगा रहे हैं. जिसके दर्जनों मामले थाने पहुंच रहे हैं. हालांकि सिटी एसपी ने कहा कि शिकायत आते ही मामले की जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है. मगर जरूरत है कि आम लोग भी इस तरह के ठगी का शिकार होने से बचे लोगों को भी जागरूक होने की जरूरत है. ऐसे जो मान लिया है पहले कार मालिक इस एग्रीमेंट का एक कॉपी अपने स्थानीय थाना में जरूर दें. जिससे थाना स्तर पर उसकी जांच की जा सके. फिलहाल सिटी एसपी ने दावा किया कि इस गिरोह काजल पर्दाफाश होगा. अब तक शहर मे इन मामलों मे लगभग 45 चमचमाती कार बरामद किया गया है, ठग गिरोह के सदस्य अब तक तीन से चार करोड़ का चूना लोगों को लगा चुके हैं.

रिपोर्ट- रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.