☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

तीरदांजी प्रतियोगिता के तकनीकी टेस्ट में 256 खिलाड़ी हुए शामिल

दुमका ( DUMKA) - जिले के एकलव्य तीरंदाजी केंद्र एवं आवासीय तीरंदाजी केंद्र में बालक एवं बालिका के लिए कमर दुधानी स्थित एकलव्य तीरंदाजी केंद्र में चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें 10 से 12 वर्ष के बालक एवं बालिका आवासीय प्रशिक्षण के लिए चयन ट्रायल लिया गया. साथ ही साथ एकलव्य तीरंदाजी केंद्र के लिए 16 से 22 वर्ष के बालक एवं बालिकाओं का चयन ट्रायल लिया गया. इस चयन प्रक्रिया में बैटरी टेस्ट एवं स्किल तकनीक का टेस्ट लिया गया है. चयन प्रक्रिया से गुजरने के बाद आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र एवं एकलव्य तीरंदाजी केंद्र कमार दुधनी दुमका के लिए खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे. इस प्रतियोगिता में कुल 256 बालक एवं बालिकाओं ने भाग लिया. प्रशिक्षक ने बताया कि यह चयन कुल 4 जिलों में आयोजित किया गया है जिसमें प्रथम दुमका को चुना गया था, द्वितीय धनबाद में होना है, तृतीय सरायकेला खरसावां में होना है अंतिम और चौथा चरण रांची में लिया जाएगा. सभी जिला में चयन के बाद मेरिट लिस्ट बनाया जाएगा इसके बाद सिलेक्टेड खिलाड़ियों को खेल छात्रावास में प्रशिक्षण लेने का मौका मिलेगा. इन प्रशिक्षण केंद्रों में आधुनिक आधारभूत संरचनाओं से परिपूर्ण धनुष उपलब्ध है जिसके आधार पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी अपना जौहर दिखाएंगे. इस प्रतियोगिता में कई खिलाड़ी अपने सपनों को साकार करने के लिए अपनी उम्मीदों पर खरे उतरने के लिए इस चयन प्रतियोगिता में भाग लिया है. चयन प्रतियोगिता में राज्य के कई जिलों से खिलाड़ियों ने भाग लिया. चयन प्रतिक्रिया को संपन्न करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक प्रकाश राम, श्रीनिवास राव, सुमित मिश्रा, मोहन कुमार साहू , डिवीजन टुडू, सुनील सोरेन, अवनीश मुर्मू आदि  शामिल थे.

रिपोर्ट - पंचम झा, दुमका

Published at:15 Dec 2021 07:27 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.