✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता में शरीक हुए देवघर के खिलाड़ी, अब राज्य स्तर पर दिखाएंगे टैलेंट

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 12:54:23 AM

देवघर (DEOGHAR) : जिले में कई ऐसे मेधावी खिलाड़ी हैं, जो बहुत अच्छी प्रतिभा के धनी हैं मगर, उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर नहीं मिल पाता है. जरूरत होती है तो बस ऐसे खिलाड़ियों के लिए एक अच्छा प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने की. ऐसे ही ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से जिले में मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. पंचायत स्तर पर आयोजित होने के बाद जिला स्तर पर इसका आयोजन 12 दिसंबर से किया गया था. स्थानीय कुमैठा स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन फाइनल मुकाबला के बाद हुआ.

प्रतियोगिता में जिले के सभी प्रखंडों के बालक और बालिका की टीम ने भाग लिया. मोहनपुर प्रखंड की बालक और बालिका की टीम विजेता रही, जबकि बालक वर्ग में करौं की टीम उप विजेता रही. सभी विजेता और उप विजेता टीम को डीसी मंजूनाथ भजंत्री, एसपी धनंजय कुमार सिंह और एसडीओ दिनेश यादव ने ट्रॉफी दे कर पुरस्कृत किया. सभी मौजूद अधिकारी ने विजेता और उप विजेता टीम से राज्य स्तर पर अपनी पहचान बनाने की कामना कर हौसलाफजाई किया. जिला स्तर पर विजेता और उप विजेता टीम आगामी 18 से 20 दिसंबर को दुमका में आयोजित जोनल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी. इस प्रतियोगिता में विजयी टीम को 50 हज़ार रुपए और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 20 हज़ार रुपए नगद के साथ ट्रॉफी दिया जाएगा. जोनल के बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता रांची में आयोजित होगी जिसमें विजेता को तीन लाख और उप विजेता को 2 लाख की राशि प्रदान की जाएगी.

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.