✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

टाटा ज़ू : अरसे बाद फिर गुलज़ार हुआ, अगले पांच सालों में होगा कायाकल्प

BY -
Anni Amrita  Jamshedpur
Anni Amrita Jamshedpur
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 1:04:52 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : कोरोना के कारण लगभग डेढ़ साल से टाटा जू बंद पड़ा था. बता दें कि अब जू को फिर से खोल दिया गया है. यहां एक बार फिर रौनक लौट आई है. बड़ी संख्या में लोग बच्चों के साथ टाटा ज़ू पहुंच रहे हैं.  हालांकि कोरोना गाईडलाइन के तहत यहां बगैर मास्क पहने प्रवेश वर्जित किया गया है. बच्चों की खुशी तो देखते ही बन रही है. चाहे शेर का एरिया हो, दरियाई घोड़ा का, बंदरों का, डियर का या अन्य का हर जगह लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है. 
बन रहा मास्टर प्लान, अगले पांच सालों में होगा कायाकल्प
बता दें कि टाटा ज़ू के डायरेक्टर विपुल चक्रवर्ती से द न्यूज़ पोस्ट से खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने बताया कि अगले पांच सालों में टाटा ज़ू का कायाकल्प किए जाने की योजना है. उसके लिए मास्टर प्लान बन रहा है जो 2027तक धरातल पर दिखने लगेगा. वहीं जुबिली पार्क परिसर के भीतर से जाने वाले प्रवेश द्वार को बंद करके मरीन ड्राईव से प्रवेश द्वार बनाया जाएगा.  इससे पार्क के भीतर walking एरिया का और फैलाव हो जाएगा और ज़ू की भीड़ मरीन ड्राईव शिफ्ट हो जाएगी. संभवतया मार्च 2022 तक नया गेट बनकर तैयार हो जाएगा. अब तक ज़ू में थीम का अभाव रहा है लेकिन आने वाले समय में यहां कई रेप्टाईल हाऊस और अन्य सेक्शन बनाए जाएंगे जहां एक सेक्शन में एक साथ लोग एक जाति के विभिन्न जानवरों को देख पाएंगे. 
बता दें कि  टाटा ज़ू 25 हेक्टेयर में फैला है जहां आम तौर पर रोज़ाना 1500 सैलानी घूमने आते हैं. कोरोना काल में मिली छूट के बाद जब से ये खुला है लोगों की भीड़ पूर्ववत ही बरकरार है. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.