☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

एक महिला समेत दो नक्सली धराए, तबाही के सामान बरामद

एक महिला समेत दो नक्सली धराए, तबाही के सामान बरामद

लातेहार(LATEHAR) - जिले में झारखंड क्रांति मोर्चा नामक नक्सली संगठन के सरगना सुप्रीमो शंकर राम उर्फ सौरभ समेत सात नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसके बाद पूरे संगठन को ध्वस्त कर दिया है. लातेहार एसपी अंजनी अंजन को नक्सली संगठन की गुप्त सूचना मिली थी. इसके आधार पर उक्त नक्सली संगठन के ऊपर कारवाई करने के लिए टीम बनाई गई. इस टीम की अगवानी लातेहार के थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता कर रहे थे. 

लोडेड कट्टा, कारतुस, और नक्सल पर्चा के साथ उग्रवादी
उक्त टीम के द्वारा 13 दिसंबर को छापेमारी कर लातेहार सदर थाना के पतकी जंगल के पास से मोटरसाइकिल सवार एक महिला समेत दो वर्दीधारी नक्सली को गिरफ्तार किया गया. जिसमें शंकर राम उर्फ सौरभ जो कि इस संगठन का सुप्रीमो है और शाहिना खातून उर्फ हसीना को लोडेड कट्टा,जिंदा कारतुस,नक्सल पर्चा,मोबाइल फोन आदि के साथ पकड़ा गया है. इसके बाद इनकी निशानदेही पर मनिका थाना के कोपे गांव से संगठन के अन्य 5 नक्सली उपेंद्र राम उर्फ ओम प्रकाश, विकास कुमार उर्फ मोनू, प्रदीप पाल, अमित कुमार एवं समीर लाकड़ा को जिंदा कारतूस, लोडेड कट्टा, नक्सल पर्चा तथा मोबाइल आदि के साथ पकड़ा गया. इस छापेमारी में झारखंड क्रांति मोर्चा के सुप्रीमो शंकर राम उर्फ सौरव को गिरफ्तार किया गया. 
बता दें कि सौरभ पूर्व में माओवादी एवं जेजेएमपी संगठन में कार्य कर चुका है. उक्त आशय की जानकारी लातेहार पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दिया. इसके बाद गिरफ्तार सभी उग्रवादियों को लातेहार जेल भेज दिया गया है. एसपी ने आगे बताया कि ये उग्रवादी  अभी संगठन बना कर आपराधिक कार्य शुरू ही कर रहा था. इस दौरान पुलिस ने टीम गठित कर पूरे संगठन को ही गिरफ्तार कर लिया.

Published at:15 Dec 2021 11:47 AM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.