✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

घंटों की मशक्कत के बाद अपने घर पहुंची 12 वर्षीय भटकी बच्ची, जानिए किसने की मदद..

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 8:18:58 AM

चाईबासा (CHAIBASA) - गुवा थाना क्षेत्र नोवामुंडी प्रखंड के कोटगढ़ में 12 वर्षीय बच्ची भटकती हुई कुटिंगता गांव पहुंच गई. वहां 12 वर्षीय इस बच्ची को भटकते हुए कुछ ग्रामीणों ने देख उससे पूछताछ की. पूछताछ के दौरान वह बच्ची ठीक ढंग से अपना नाम और पता नहीं बता पा रही थी. इसके बाद ग्रामीणों ने बच्ची को बिरसा सेना और ओमन महिला संगठन को सौंप दिया.

बोलानी की रहने वाली है प्रिया

बिरसा सेना और ओमन महिला संगठन द्वारा बच्ची से इस संबंध में पूछताछ करने के दौरान बच्ची ने बताया कि वह टाटिबा गांव के बिरहोर बस्ती की रहने वाली है. बिरसा सेना और ओमन महिला संगठन ने बच्ची को लेकर टाटिबा बिरहोर बस्ती जाकर पूछताछ की, लेकिन वहां रहने वाले बिरहोर ने बताया कि यह बच्ची यहां की नहीं है. काफी प्रयास के बाद बच्ची के माता-पिता का पता चला. जिसके बाद बोलानी के रहने वाले बच्ची के माता-पिता को उसे सौंप दिया गया. बच्ची का नाम प्रिया चाम्पिया है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.