✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धू-धू कर जलने लगी चलती कार, जमशेदपुर की इस इस सड़क पर अफरा-तफरी 

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:48:11 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) के गोलमुरी मेन रोड में चलती कार में अचानक आग लग गई. बता दें कि कार चालक बाल-बाल बच गया. इसके बाद देखते ही देखते कार आग के गोले में तब्दील हो गई. आग देखकर सड़क पर अफरा-तफरी मच गई. इसके बाद सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, फिर आग बुझाया गया. ये घटना गोलमुरी थाना क्षेत्र की है.

मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड
गोलमुरी थाना क्षेत्र में पुलिस लाइन के समीप शहीद स्मारक के पास बीच सड़क पर चलती कार में आग लग गई. इससे देखते ही देखते आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोग जलती कार का भयावह दृश्य देखकर दंग थे. हालांकि बगल में ही फायर बिग्रेड स्टेशन रहने के कारण तत्काल फायर बिग्रेड वाहन को बुला लिया गया. बावजूद इसके कार बुरी तरह से जल चुकी थी. फिर भी फायर बिग्रेड के वाहन ने किसी तरह आग पर काबू पाया. वाहन चालक कार में अचानक आग लगा देख वहां से फरार हो गया, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.