धनबाद (Dhanbad) : सोमवार को काशी का जश्न धनबाद में दिखा. काशी में बाबा बिश्वनाथ धाम कॉरिडोर का भव्य लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया तो उसकी खुशी धनबाद में भी दिखी. दिव्य काशी -भव्य काशी कार्यक्रम के तहत सोमवार को धनबाद के जगजीवन नगर के मानस मंदिर में भाजपा विधायक राज सिन्हा की अगुवाई में भाजपा के लोगों ने खुशी का इजहार किया और मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन किया. बाबा विश्वनाथ धाम के लोकार्पण का सीधा टीवी प्रसारण प्रोजेक्टर के जरिये मंदिर परिसर में की गई थी.
मजदूरों के साथ सामूहिक भोजन
जैसे ही काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी कॉरिडोर का उद्घाटन किया, इधर धनबाद में विधायक राज सिन्हा और अन्य भाजपाइयों ने हर हर महादेव की नारे से हाथ जोड़कर स्वागत किया. इस मौके पर बाबा विश्वनाथ के जयकारे से मंदिर परिसर गूंज उठा. विधायक राज सिन्हा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने जो सपना देखा था. वह आज सच हुआ. यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट था. साधु संतों से लेकर तमाम देशवासिओं का उन्हें आशीर्वाद मिला. बता दे कि पांच हज़ार वर्ग फ़ीट के इस अद्भुत काशी कॉरिडोर को देखने वाले फूले नहीं समा रहे हैं. प्रधानमंत्री ने इसके निर्माण में शामिल 2500 मजदूरों के साथ सामूहिक भोजन भी किया.
रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह, ब्यूरो हेड, धनबाद
