✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

भाड़े में अपनी कार चलाने के लिए देना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है

BY -
Anni Amrita  Jamshedpur
Anni Amrita Jamshedpur
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:48:07 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) में कार को भाड़े में चलाने की बात कहकर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस में मुख्य सरगना रामचंद्र दुबे और संजय पाल ऊर्फ बापी के अलावा गुलशाद उर्फ इमरान और अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इनकी निशानदेही पुलिस ने कुल 15 गाडियां को बरामद कर लिया है. हालांकि अभी तक सिर्फ चार गाड़ियों के मालिकों ने ही अपना दावा ठोका है.

 मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी पटमदा सुमित कुमार ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि जाकिर नगर निवासी मोइन द्वारा शिकायत की गई थी कि उसने अपनी कार गुलशद, संजयबोर रामचंद्र को भाड़े पर चलाने के लिए दी थी जिसके लिए 15 हजार रुपए महीना देने की बात कही. मात्र दो माह रुपए देने के बाद उन्होंने भाड़ा देना बंद कर दिया. बाद में उन्हें जानकारी हुई कि सभी ने उसकी कार बेच दी है. जांच करने पर पुलिस को पता चला कि आरोपियों ने ऐसे कई लोगों से ठगी की है. अनुसंधान करते हुए डीएसपी सीसीआर ने निर्देश पर डीएसपी पटमदा और डीएसपी हेडक्वार्टर 1 के नेतृत्व में टीम बनाई गई जिसमें आजादनगर थाना प्रभारी नरेश प्रसाद सिन्हा मानगो विनय कुमार, उलीडीह थाना प्रभारी मेघनाथ मंडल के अलावा अन्य पुलिस कर्मियों को शामिल किया गया. छापेमारी कर वाहनों को बरामद कर लिया गया. आरोपियों को जेल भेज दिया गया है. पहले गिरोह के सदस्य ऐसे लोगों की तलाश में होते है जो अपनी कार को भाड़े पर लगाए. ऐसे लोगों की तलाश कर उनसे कार भाड़े पर लेते हैं और कुछ महीनों तक  उन्हें भाड़े के रुप में कुछ रुपए भुगतान किए  जाते हैं. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.