✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कॉरिडोर में कब तब्दील होंगी देवघर मंदिर के आसपास की संकीर्ण गलियां....!

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:10:22 PM

देवघर (DEOGHAR) - 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा काशी मंदिर के सौंदर्यीकरण का लोकार्पण किया गया. इस अवसर को और भी भव्य बनाने के लिए देश के सभी 12 द्वादश ज्योतिर्लिंग में इस कार्यक्रम का सीधे प्रसारण किया गया. इसी क्रम में देवघर स्थित बैद्यनाथ मंदिर में भी सीधा प्रसारण किया गया. इसके लिए देवघर मंदिर के प्रांगण में मंच बनाया गया. यहां से काशी मंदिर के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण उपस्थित को देखने का अवसर मिला. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा काशी विश्वनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किए जाने के साथ ही देश के अन्य पवित्र धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण की मांग उठने लगी है.

बैद्यनाथधाम के सौंदर्यीकरण की मांग तेज

वाराणसी में आयोजित दिव्य काशी भव्य काशी की तर्ज पर अब देवघर स्थित बैद्यनाथधाम के सौंदर्यीकरण की मांग भी तेज़ हो गई है. इस अवसर पर देवघर मंदिर में भी भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया. स्थानीय तीर्थ पुरोहितों द्वारा देवघर मंदिर के आसपास के संकीर्ण गलियों को भव्य कॉरिडोर में बदलने की मांग प्रधानमंत्री से की जा रही है. वाराणसी स्थित विश्वनाथ मंदिर का जिस तरह सौंदर्यीकरण किया गया है. उसी तरह देवघर के बैद्यनाथ मंदिर सहित अन्य पौराणिक महत्व के धार्मिक स्थल के जीर्णोद्धार की उम्मीद की जा रही है. आज बाबा मंदिर में सरदार पण्डा, स्थानीय विधायक नारायण दास, कई गण्यमान्य सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मन्दिर प्रांगण में उपस्थित रहे. इस मौके पर स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया.

रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.