✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण के अवसर पर जमशेदपुर में भी कई कार्यक्रमों का होगा आयोजन

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:58:07 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR) - जमशेदपुर में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण समारोह का आयोजन किया जाएगा. इस अवसर पर भाजपा की ओर से ‘दिव्य काशी-भव्य काशी’ अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे. 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे. इस लोकार्पण समारोह का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा. प्रेस वार्ता में आयोजन के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए गुंजन यादव ने बताया कि काशी समेत पूरे देशवासियों के लिए यह बहुत बड़ा अवसर है, जब काशी की महिमा और समृद्ध होने जा रही है. 

देशवासियों के लिए प्रसन्नता व गौरव का विषय 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की महान पुरातन संस्कृति को पूरी दुनिया में पुन: प्रतिष्ठित किया है. उनके कुशल नेतृत्व में राम मंदिर निर्माण, प्रयागराज और सोमनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण और सुविधाओं में बढ़ोतरी की गई है.  वहीं केदारनाथ धाम में आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा की स्थापना जैसे अनेक कार्य किए गए हैं. इसके साथ ही भगवान शिव के द्वादश ज्योतिलिंर्गों में से एक प्राचीन धार्मिक नगरी काशी विश्वनाथ धाम के सौंदर्यीकरण तथा समग्र विकास के अद्भुत कार्यों का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करकमलों द्वारा हो रहा है. यह देशवासियों के लिए अत्यंत ही प्रसन्नता व गौरव का विषय है. गुंजन यादव ने बताया कि बीजेपी झारखंड प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार इस दिन सभी मंडलों के प्रमुख मंदिर के साथ-साथ जमशेदपुर महानगर द्वारा सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर में दिव्य काशी-भव्य काशी के लोकार्पण समारोह का बड़े एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लाइव प्रसारण किया जाएगा. उन्होंने बताया कि समारोह में भाग लेने के लिए विभिन्न मंदिर, मठ, पुरोहित, आचार्य समेत सभी धर्मप्रेमी बंधुओं को आमंत्रित किया जा रहा है. 


रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.