रांची (RANCHI) - झारखंड प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष -सह- हुसैनाबाद विधायक कमलेश कुमार सिंह ने राँची स्थित चेशायर होम में अनाथ दिव्यांग बच्चों के साथ केक काटकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार का 81 वाँ जन्मदिन मनाया. इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष -सह- विधायक कमलेश कुमार सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा पवार साहब छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे हैं. कमलेश सिंह ने कहा कि एनसीपी सुप्रीमो पवार साहब का मानना है कि राजनीतिक कार्यकर्त्ताओं को अपनी विचारधारा पर रहना महत्वपूर्ण है. महात्मा ज्योतिबा फुले, बी आर अंबेडकर और छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रगतिशील विचारधारा को राजनीतिक कार्यकर्त्ताओं की नई पीढ़ी के बीच विकसित किए जाने की आवश्यकता है. इस मौके पर राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्षा कुंदन कुमारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी -सह- संगठक विनय कुमार सिंह उर्फ बिनू बाबू , आदर्श सिंह, ओंकार कुमार सहित काफी संख्या में एनसीपी पदाधिकारी वह कार्यकर्त्ता उपस्थित थे.
रिपोर्ट :समीर हुसैन (रांची डेस्क )
