✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

नन्हीं सी उम्र में बड़ी सी पहचान, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में #GUMLA की बेटी....

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 4:30:52 AM

गुमला (GUMLA) : जिले की एक बच्ची ने नन्हीं सी उम्र में ही दुनिया में अपनी पहचान बना ली है. साढ़े छह साल की आरोही खंडेलवाल नामक इस बच्ची ने 1 मिनट 58 सेकंड में ही हनुमान चालीसा का पूरा पाठ कर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाकर जिला का नाम रोशन किया है. इसे लेकर पूरे जिले में मासूम की प्रतिभा की सराहना की जा रही है. इस मासूम की इस प्रतिभा को लेकर जिले के डीसी शिशिर कुमार सिन्हा ने भी अपने कार्यालय कक्ष में उसे सम्मानित किया है.

तीन अवॉर्ड जीत चुकी हैं आरोही

आरोही के पिता रूपेश खंडेलवाल की मानें तो उनकी मां मंजू देवी पूरी धार्मिक आस्था वाली महिला हैं, जो नित्य रूप से पूजा पाठ करती हैं. इनके साथ आरोही का काफी लगाव रहा है. आरोही भी अपनी दादी के साथ लगातार पूजा पाठ करती है. उसके बाद उन लोगों ने देखा कि वह हनुमान चालीसा का पाठ काफी अच्छे से कर रही हैं. इसके बाद उन्हें पता चला कि अब तक दो मिनट में हनुमान चालीसा का पूरा पाठ करने का रिकॉर्ड है. उसके बाद उन्होंने देखा कि आरोही अभ्यास करके 1 मिनट 58 सेकंड में ही पूरा हनुमान चालीसा का पाठ कर लेती है. इसके बाद उसका वीडियो उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाली एजेंसी को भेजा. भेजने की देर भर थी, आरोही को पहले इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड का अवार्ड मिला, उसके बाद एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड का अवार्ड मिला. फिर अभी उसे वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड का अवार्ड भी मिल गया. इसे लेकर वे काफी खुश हैं. वहीं उसकी मां सीमा खंडेलवाल मानती है कि आरोही ने इसे काफी मेहनत से पूरा किया है. वहीं आरोही के इस सफलता से गुमला के लोगो मे काफी खुशी का माहौल है. जिला के दीपक गुप्ता की माने तो आज के मासूम बच्चे जहां आधुनिक डांस और गीत में रुचि लेते हैं, वहीं आरोही की इस तरह की प्रतिभा उसके अपने धर्म और संस्कृति के प्रति रुचि को दर्शाता है.

रिपोर्ट : सुशील कुमार सिंह, गुमला

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.