चतरा (CHATRA) : अफीम तस्करों और माफियाओं के विरुद्ध पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की है. एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार जंगली क्षेत्र में लगाए गए वृहद पैमाने पर अफीम की फसल को नष्ट किया गया है. सदर थाना प्रभारी लव कुमार के नेतृत्व में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने बेरियों गांव से सटे जंगली इलाको में कार्रवाई की है. मौके से एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है. इसके साथ ही दो पंप सेट भी पुलिस ने जब्त किया है. इस पूरे घटना की जानकारी एसडीपीओ अविनाश कुमार ने दी है.
रिपोर्ट : संतोष कुमार, चतरा