☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

स्कूली बच्चों द्वारा सीडीएस बिपिन रावत को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

स्कूली बच्चों द्वारा सीडीएस बिपिन रावत को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

गुमला (GUMLA) जिला के स्कूली बच्चों ने भारत मां के वीर सपूत सीडीएस बिपिन रावत को  शहर के टावर चौक पर दीप प्रजवल्लित कर याद किया. इस दौरान स्कूली बच्चे काफी भावुक दिखे. इन स्कूली बच्चों की माने तो बिपिन रावत जी ने देश की सीमा की सुरक्षा को लेकर जो काम किए, उसे देश हमेशा याद रखेगा. वहीं इस कार्यक्रम के दौरान सामाजिक संगठन के कई लोग भी मौजूद रहे.

देश की सेवा का पाठ

मौके पर मौजूद चेम्बर के पूर्व अध्यक्ष हिमांशु केसरी ने कहा कि बिपिन रावत जी मर कर भी हमारे बीच जीवित हैं. वहीं सामाजिक कार्यकर्ता संजय अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने देश के जवानों को देश की सेवा का पाठ पढ़ाया था. वहीं सामाजिक कार्यकर्ता पद्दम साबू का कहना है कि बिपिन रावत जी ना केवल एक बेहतर आर्मी के अफसर थे बल्कि एक काफी बेहतर इंसान थे. सीडीएस बिपिन रावत जी को लेकर गुमला जिला के बिभिन्न इलाको में लगातार श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.

न फेस मास्क, न सोशल डिस्टन्सिंग

श्रद्धांजलि कार्यक्रम तो शांति पूर्वक संपन्न हो गया, लेकिन देखने वाली बात ये रही कि कार्यक्रम के दौरान कोरोना गाइडलांस की पूरी अनदेखी की गई. न मास्क पहने दिखे बच्चे और न सामाजिक दूरी का पालन किया. ऐसे में देश के भविष्य इन छोटे बच्चों को कुछ हो गया, तो इसकी ज़िम्मेदारी कौन लेगा?

रिपोर्ट : सुशील कुमार सिंह, गुमला

Published at:09 Dec 2021 02:38 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.