✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गोदाम में देर रात आसमान चुमती दिखी आग की लपटे, लाखों का सामान खाक

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:18:04 AM

लोहरदगा (LOHARDAGA) : शहरी क्षेत्र के सोमवार बाजार महिंद्र टिंबर स्थित कार्टून गोदाम में  आठ नवंबर की देर रात आग लग गई.  गोदाम में रखा सारा कार्टून एवं गोगोदाम की छत, दीवार सभी जलकर खाक हो गए. गोदाम मालिक ने इसे हादसा नहीं बता कर किसी की रंजिश करार दिया.

घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू 

आपको बता दें कि कबाड़ी दुकान संचालक मोहम्मद तसलीम का कार्टून गोदाम सोमवार बाजार महिंद्र टिंबर के एक कमरे में था. मोहम्मद तसलीम ने बताया कि रात के करीब 4:00 बजे आसपास के लोगों शोर मचा कर  उन्हें उठाया और आग लगने की सूचना दी. जब  गोदाम जाकर देखा तो आग की लपटें आसमान को छूती नजर आई. तब उन्होंने अपने परिवार और मोहल्ले वासियों के सहयोग से आग पर काबू पाना चाहा. परंतु आग इतनी भयावह हो चुकी थी कि उसे बुझाना मुमकिन नहीं था. फायर ब्रिगेड को फौरन कॉल कर बुलाया गया. फायर बिग्रेड कर्मी अजय ने बताया कि घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

दुश्मनी में आग

कार्टून गोदाम के मालिक मोहम्मद तस्लीम ने बताया कि आग लगना को संजोग या दुर्घटना नहीं है. आरोप लगाया कि दुश्मनी के कारण उनके गोदाम में आग लगायी गयी है.  बकौल गोदाम मालिक आगजनी से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है. उन्होंने बताया कि सदर थाना को भी इस बाबत सूचना दे दी गई है.

 

रिपोर्ट  : गौतम लेनिन, लोहरदगा  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.