चाईबासा(CHAIBASA) - गुवा बड़ाजामदा हॉस्पिटल के पास मुख्य सड़क के किनारे खड़े हाईवा को एक शौचालय टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी. इसके बाद एक की मौत मौके पर ही हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इसकी सूचना मिलते ही नोवामुंडी भाग जिला परिषद के सदस्य शंभू हाजरा पासवान एवं भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रफुल्लो महाकुड तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंचे.
इसके बाद घायलों को नोवामुंडी टिस्को अस्पताल ले जाया गया. घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि बड़बिल से शौचालय टैंकर नोवामुंडी गया था. लौटने के क्रम में शौचालय टैंकर काफी तेज गति से वापस बड़बिल की ओर जा रहा था. इतने में बड़ाजामदा अस्पताल मोड़ के पास खड़ी हाईवा में टक्कर मार दी. बता दें कि शौचालय टैंकर में सवार चार लोग में से एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई और एक की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है. वहीं दो लोगों को मामूली चोटें आई है. इस घटना की जानकारी स्थानीय बड़ाजामदा थाना में दे दी गई है.
रिपोर्ट: संदीप गुप्ता, गुवा(चाईबासा)
