✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका में सीएम, 1128 करोड़ रुपये की परिसंपत्ति का किया वितरण

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 3:20:21 PM

दुमका(DUMKA) - सीएम हेमंत सोरेन ने दुमका के पुलिस लाइन मैदान में बुधवार को आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत प्रमंडल स्तरीय मेगा परिसंपत्ति वितरण कैम्प में  विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया. इस मौके पर मंत्री बादल पत्रलेख, आलमगीर आलम और सत्यानंद भोक्ता के साथ के साथ विधायक नलिन सोरेन, स्टीफन मरांडी, बसंत सोरेन मौजूद रहे. 
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सभी पंचायत में आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है.  इस कार्यक्रम के माध्यम सरकार के योजनाओं की जानकारी से जन जन तक पहुंचाने का कार्य भी किया जा रहा है. 

कागज पर ही रह जाती योजनाएं.. 

उन्होंने कहा कि राज्य का भगौलिक दृष्टिकोण थोड़ा अलग है. इसके कारण कई लोगों को प्रखंड मुख्यालय और जिला मुख्यालय आने के लिए सोचना पड़ता है. लोग अगर आ भी जाते हैं और फिर उनका काम नहीं हो पाता है तो वे योजनाओं के बारे में सोचना भी बंद कर देते हैं. योजनाएं कागज पर ही रह जाती है.  सरकार ने इसलिए पंचायत स्तर पर कार्यक्रम के आयोजन का निर्णय लिया है. 
राज्य खनिज संपदा से भरपूर हैं लेकिन यहां के लोग गरीबी से परेशान हैं. लोगों को सशक्त करने का कार्य किया जा रहा है. सरकार ने बेहतर उद्योग नीति बनायी है. जिससे अधिक से अधिक स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा. मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत 25 लाख तक लोन दे रही है ताकि आप लोग बेहतर रोजगार कर सकें. 

गांव को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता
अपने संबोधन में  हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य के सभी लोग मान-सम्मान के साथ रहें.  इसके लिए सरकार कई कार्य कर रही है. सरकार ने ग्रीन राशन कार्ड लाभुक को देने का कार्य किया है. यूनिवर्सल पेंशन स्कीम के माध्यम से सभी को पेंशन देने का कार्य किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में संताल परगना प्रमंडल के सभी 6 जिलों के 28 लाख 45 हजार 759 लाभुकों के बीच लगभग 1128 करोड़ रुपये की परिसंपत्ति का वितरण किया गया. 


रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.