✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सामने देखी ट्रेन तो कूद गया पूल से ! गार्ड की मौत से इलाके में सनसनी

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 2:05:14 PM

पलामू (PALAMU) ज़िला के हैदरनगर रेलवे स्टेशन और बहेरा गांव के रेलवे क्रॉसिंग के बीच रेल पुल के नीचे थर्ड रेल लाइन निर्माण कार्य का काम करा रही अशोका बिल्डकॉन कंपनी के नाईट गार्ड का शव पुल के नीचे मिला है. बता दें कि नाईट गार्ड 52 वर्षीय कृष्णा राम बिहार के औरंगाबाद जिला के रसूलपुर गांव के निवासी थे. पुल के नीचे शव होने की खबर मिलते ही हैदरनगर थाना के एएसआइ भोला ठाकुर और आरपीएफ जपला पोस्ट के इंस्पेक्टर निशांत कुमार सदल बल घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छान बीन में जुट गए हैं.

स्पष्ट नहीं मौत का कारण

मामले पर एएसआइ भोला ठाकुर ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं है. उन्होंने बताया कि रेल ट्रैक से गुजरने के दौरान ट्रेन से बचने के लिए भी वह पुल के नीचे कूद सकता है. उन्होंने बताया कि उसका सिर फटा हुआ है. साथ ही शरीर पर कई जगह छिलने का निशान है. पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि डालटनगंज जीआरपी को सूचना दे दी गई है. शव के पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेजा जायेगा. घटना की खबर पाकर मृतक कृष्णा राम के परिजन भी घटना स्थल पहुंच गए हैं. फिल्हाल वह कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं हैं. अशोका बिल्डकॉन के कई अधिकारी ने भी घटनास्थल पहुंचकर जानकारी ली.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.