गुमला (GUMLA) जिला के परमबीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में जिला स्तरीय कस्तूरबा विद्यालय संगम 2021 का आयोजन किया गया. इसमें जिला के विभिन्न ब्लॉक के कस्तूरबा विद्यालय की बच्चियों ने आकर्षक तरीके से बैंड का प्रस्तुति की. इसने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया. इस बैंड प्रतियोगिता में शामिल बच्चियों की प्रदर्शनी को देखकर जिला के डीसी शिशिर कुमार सिन्हा डीडीसी कर्ण सत्यार्थी और एसडीओ रवि आनंद ने जमकर इनकी प्रशंसा की.
विज्ञान प्रदर्शनी
वहीं इस बैंड प्रतियोगिता में शामिल छात्रों ने कहा कि नियमित रूप से पढ़ाई करने के साथ ही वे इसका अभ्यास करती है. उन्होंने बताया कि इसी क्षेत्र में आगे चलकर वे अपना कैरियर बनाना चाहती है. उनकी माने तो वे देश की सेवा के लिए पुलिस और आर्मी में जाकर सुरक्षा के लिए सेवा देने के साथ ही बैंड भी बजाना चाहती हैं. बच्चियों के बीच इस दौरान विज्ञान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया. जिसमें बच्चियों ने अलग अलग अपनी सोच को दिखाने की कोशिश की. बेहतर प्रदर्शन करने वाली बच्चियों के बीच पुरस्कार का भी वितरण किया.
रिपोर्ट : सुशील कुमार सिंह, गुमला