टीएनपीडेस्क (TNP DESK) - सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर महाराज का पावन शहीदी दिवस 8 दिसम्बर को स्त्री सत्संग सभा रांची में मनाया जाएगा. रांची के मेन रोड गुरुद्वारा में इसे मनाने का फैसला लिया गया है. इसकी जानकारी गुरुद्वारा साहिब के महासचिव गगनदीप सिंह सेठी के द्वारा दी गई. स्त्री सत्संग सभा की ओर से 6 दिसम्बर को ही गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ साहिब शुरू किया गया. इसकी समाप्ति 8 दिसम्बर की सुबह की जाएगी. पाठ समाप्ति के बाद गुरु का लंगर होगा. इसके लिए सभी संगत को गुरुद्वारा साहिब में मनाए जा रहे कार्यक्रम में परिवार समेत शामिल होने की अपील की गई है.
रिपोर्ट : समीक्षा सिंह, रांची डेस्क
