दुमका (DUMKA) - सीएम हेमंत सोरेन दो दिवसीय संताल परगना प्रमंडल के दौरे पर हैं. बता दें कि मंगलवार को साहिबगंज कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वे देर शाम दुमका पहुंचेंगे. यहां राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे और 8 दिसंबर को दुमका के पुलिस लाइन मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. बता दें कि पुलिस लाइन मैदान में प्रमंडल स्तरीय मेगा परिसंपत्ति वितरण कैंप का आयोजन किया गया है. साथ ही आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे. कार्यक्रम को लेकर पुलिस लाइन मैदान में तैयारियां अंतिम चरण में हैं. देखिए रिपोर्ट...
रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका
