✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

युवाओं के हुनर को सम्मान दे रही राज्य सरकार, उद्योग सहित अन्य गतिविधियों में तेजी लाकर रोजगार सृजन का प्रयास

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 11:06:18 PM

युवाओं के हुनर को सम्मान दे रही राज्य सरकार, उद्योग सहित अन्य गतिविधियों में तेजी लाकर रोजगार सृजन का प्रयास


रांची(RANCHI) मुख्यमंत्री ने सोमवार को  ओरमांझी (कुल्ही) में आयोजित चार कपड़ा उद्योग कंपनियों के औद्योगिक इकाइयों के उद्घाटन एवं नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की  राज्य में हुनरमंद युवक-युवतियों की कोई कमी नहीं है.उचित प्लेटफार्म नही मिलने के कारण यहां के युवक-युवतियां रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों की ओर भटकते थे.मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार की सोच है कि राज्य के युवाओं के हुनर का उपयोग कर उन्हें रोजगार से जोड़ें तथा उनके हुनर को सम्मान दें. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की पॉलिसी है कि झारखंड में कार्यरत विभिन्न औद्योगिक संस्थाओं में 75% मानव बल राज्य के हों, यह सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में उद्योग से जुड़े गतिविधियों को जीवित करने का कार्य किया जा रहा है. लोगों के सहयोग और राज्य सरकार के बेहतर पॉलिसी के तहत अधिक से अधिक निवेश झारखंड में हो यह हमारी सरकार की प्राथमिकता है.राज्य सरकार निरंतर बेहतर कार्य योजना के साथ आगे बढ़ने का काम कर रही है.

नियुक्ति पत्र पाने वालों में 95% लोग झारखंड के, 80% महिलाएं यह हर्ष का विषय

 चार टेक्सटाइल कंपनियों के उद्घाटन के साथ-साथ टेक्सटाइल क्षेत्र में काम करने वाले 2,000 से अधिक लोगों को नियुक्ति पत्र मिल रहा है. रोजगार पाने वालों में 95% लोग झारखंड के हैं, इसमें 80% महिलाएं शामिल हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि घर परिवार में महिलाएं मजबूत होंगी तभी आने वाली पीढ़ी भी सशक्त हो सकेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए बेहतर कार्य योजना के साथ आगे बढ़ रही है. आने वाले दिनों में इन कार्य योजनाओं का रिजल्ट हम सभी के बीच अवश्य दिखेगा.

रोजगारपरक योजनाओं को धरातल पर उतारने का हो रहा प्रयास

इस अवसर पर उद्योग सचिव पूजा सिंघल ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में उद्योग विभाग द्वारा निरंतर रोजगारपरक योजनाओं पर फोकस किया जा रहा है. मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार वैसे उद्योगों को धरातल पर उतारने का प्रयास किया जा रहा है जिनमें अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मिल सके। आज इस मंच से 2 हजार लोगों को रोजगार मिल रहा है.जिसमें 80% महिलाएं शामिल हैं.नियुक्ति पत्र पाने वाले महिलाओं में वैसी भी युवतियां भी शामिल हैं,जो लॉककडाउन के पहले तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल जैसे राज्यों में काम कर रही थी, राज्य सरकार ने उन्हें अपने गांव-घर अथवा जिलों में ही रोजगार देने का भरोसा दिया था. उन्होंने कहा कि बेहतर टेक्सटाइल पॉलिसी के तहत आने वाले 6 महीनों में टेक्सटाइल क्षेत्र में काम करने वाले 10 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है. 

सांकेतिक रूप से कई युवतियों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया

मौके पर मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने सांकेतिक रूप से कई युवतियों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया.मुख्यमंत्री ने किशोर एक्सपोर्ट्स यूनिट का परिभ्रमण भी किया तथा वहां कार्यरत कर्मियों से उनका हालचाल जाना एवं उत्पादन से संबंधित जानकारी भी हासिल की.इस अवसर पर खिजरी विधायक राजेश कच्छप, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, उद्योग सचिव पूजा सिंघल, निदेशक उद्योग  जितेंद्र कुमार सिंह, उपायुक्त रांची  छविरंजन, प्रेसिडेंट औद्योगिक क्षेत्र कुल्ही एसोसिएशन दीपक अग्रवाल, ओरिएंट क्राफ्ट लिमिटेड के निदेशक सुधीर ढिंगरा, अरविंद टेक्सटाइल कंपनी के सीईओ अंकुर त्रिवेदी एवं मैट्रिक्स टेक्सटाइल कंपनी के एचआर हेड  बीएन झा सहित अन्य नियोक्ता एवं नियुक्ति पत्र पाने वाले युवक-युवतियां तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

रिपोर्ट:रंजना कुमारी (रांची ब्यूरो )

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.