✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झामुमो प्रखंड समिति कर्रा के अध्यक्ष शेख फिरोज, सचिव महादेव मुंडा

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:49:12 PM

खूंटी (KHUNTI) : कर्रा प्रखंड मुख्यालय स्थित डाक-बंगला में झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड समिति का पुनर्गठन झामुमो केन्द्रीय समिति और झामुमो खूंटी जिलाध्यक्ष जुबेर अहमद के निर्देशानुसार किया गया. इसमें सर्वसम्मती से झामुमो प्रखंड समिति कर्रा के लिए अध्यक्ष शेख फिरोज, उपाध्यक्ष जयपाल मुंडा, विनोद उरांव, सुनील होरो, नरेश नायक, सचिव महादेव मुंडा, सहसचिव लोरेंस होरो, विलासी कुमारी लॉग, संगठन सचिव फागुन हेरेंज, कोषाध्यक्ष सोहन होरो, कार्यकारी अध्यक्ष मुक्ति आईन्द, प्रखंड सोशल मिडिया प्रभारी सोनु गुप्ता, सहायक मिडिया प्रभारी सुनील साहू के अलावे 15 कार्यकारिणी सदस्य का चुनाव किया गया.

सभी नवनिर्वाचित सदस्यों ने इमानदारी पूर्वक निष्ठा के साथ समर्पित होकर पार्टी के लिए कार्य करने और खूंटी व तोरपा विधानसभा से आने वाले चुनाव में विधायक देने का संकल्प लिया. सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया. प्रखंड समिति का पुनर्गठन झामुमो केन्द्रिय सदस्य मकसूद अंसारी, क्रीड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुशील पहान, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हेमंत तोपनो, जिला संगठन सह सचिव गोविंद गोप, तौकिर अंसारी और राहूल केशरी की देख-रेख में किया गया.

रिपोर्ट : मुजफ्फर हुसैन, खूंटी

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.