✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सरायकेला के नौ रग्बी फुटबॉल प्लेयर्स का स्टेट टीम में चयन, नेशनल चैंपियनशिप में होंगे शरीक

BY -
Vikas Kumar  Saraikela
Vikas Kumar Saraikela
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 12:08:33 PM

 सरायकेला (SARAIKELA) : तीरंदाजी और फुटबॉल खेल में पूरे प्रदेश में अपनी खास पहचान बनाने वाला सरायकेला जिला अब रग्बी फुटबॉल में भी अपनी पैठ जमाने लगा है. जिले के नौ खिलाड़ियों का रग्बी फुटबॉल के झारखंड टीम में चयन किया गया है. झारखंड रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वाधान खूंटी जिले में आयोजित तीन दिवसीय रागनी फुटबॉल कैंप एंड ट्रायल के दौरान झारखंड स्टेट रग्बी फुटबॉल टीम का चयन किया गया.

एसोसिएशन के स्टेट सेक्रेटरी हेजाज असदक ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया है कि तीन दिवसीय रग्बी फुटबॉल कैंप में विभिन्न जिलों से आए कुल 80 रग्बी फुटबॉल खिलाड़ियों ने भाग लिया. इसमें से अंडर-18 वर्ग में 12 महिला एवं 12 पुरुष खिलाड़ियों का चयन किया गया जो आगामी 10 से 12 दिसंबर को भुवनेश्वर में आयोजित होने वाले नेशनल अंडर-18 रग्बी फुटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेंगे. इसी प्रकार सीनियर वर्ग के लिए भी 12 महिला और 12 पुरुष खिलाड़ी का चयन स्टेट टीम के लिए किया गया जो आगामी 17 से 19 दिसंबर तक भुवनेश्वर में आयोजित होने वाले नेशनल रग्बी फुटबॉल चैंपियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे.

इनका हुआ चयन

जिले की सफलता के संबंध में जानकारी देते हुए एसोसिएशन के जिला सचिव गणेश सी कालिंदी ने बताया कि सरायकेला जिले से अंडर-18 जूनियर स्टेट टीम के लिए रोशन सिंहदेव, खेलाराम बास्के, राहुल भूमिज, तन्नु मुखी, पालो पूर्ति एवं सुनाय मुंडा तथा सीनियर टीम के लिए शिवांशु सिंह, सुकमति बोदरा एवं हिरामुनी हेंब्रोम का चयन किया गया है. उन्होंने स्टेट टीम के बेहतर प्रदर्शन के लिए मंगलकामनाएं की हैं.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.