✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर में अपराधियों का दुःसाहस , जुगसलाई में प्रतिष्ठान के कर्मचारी से पिस्टल का भय दिखाकर 9.83 लाख की लूट

BY -
Anni Amrita  Jamshedpur
Anni Amrita Jamshedpur
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 4:07:55 AM

जमशेदपुर के जुगसलाई में व्यवसाई सह सिंहभूम चैंबऑफ कॉमर्स  के सचिव सावरलाल शर्मा के प्रतिष्ठान से रविवार की शाम अपराधियों ने 9.83लाख की लूट कर ली।

घटना के संबंध में कर्मचारी बजरंग लाल शर्मा ने बताया कि वे शाम को प्रतिष्ठान में बैठे थे इसी बीच दो अपराधी आए और शटर गिराकर पिस्टल का भय दिखाकर अलमारी खुलवाई जिसके बाद 9.83लाख लूटकर ले गए।इस दौरान विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की।इस संबंध में बजरंग लाल शर्मा ने अपने मालिक सावरलाल शर्मा को सूचित किया जिसके बाद वे आए, पुलिस घटना की जांच कर रही है।इस संबंध में सीसीटीवी भी खंगाला जाएगा।दरअसल सावरलाल शर्मा की आदित्यपुर में कमसा स्टील इंडस्ट्रीज़ है और प्रतिष्ठान जुगसलाई में है।घटना की सूचना मिलने पर सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स  के पूर्व अध्यक्ष सुरेश सोंथालिया और पूर्व महासचिव भरत वसानी भी पहुंचे साथ ही कानून व्यवस्था को लेकर नाराज़गी जताया ।

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.