✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अवैध शराब और 300 किलो जावा महुआ के साथ दो गिरफ्तार

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 5:33:46 AM

देवघर (DEOGHAR) में अवैध चुलाई शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में उत्पाद अधीक्षक कमल नयन सिन्हा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मोहनपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई. उत्पाद अवर निरीक्षक कांग्रेश कुमार के नेतृत्व में उत्पाद बल की सहायता से मोहनपुर थाना के तुलसी बरन, चरकी पहाड़ी, योगिया के साथ कई जगहों पर छापेमारी की गई. जिसमें करीब 30 लीटर महुआ शराब और 300 किलोग्राम जावा महुआ बरामद करते हुए सभी को नष्ट किया गया.

धारा 47(a) के तहत दो गिरफ्तार

इस अभियान के तहत 2 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया जबकि 3 लोगों के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया है. तुलसीबरन से महादेव यादव और चरकी पहाड़ी से प्रदीप मोहाली को उत्पाद अधिनियम की धारा 47(a) के तहत गिरफ्तार किया गया. जबकि चरकी पहाड़ी निवासी धनेश्वर मांझी, गोपाल मांझी एवं तुलसी बरन निवासी निरंजन यादव के विरूद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया है.

रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.