✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

संताल के बाद कोल्हान पहुंची दुर्गा सोरेन सेना, प्रखंड स्तर तक कमेटियां गठित

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 11:16:03 AM

सरायकेला(SARAIKELA): गरीबों की सेवा के उद्देश्य को लेकर करीब डेढ़ महीने पहले बनी दुर्गा सोरेन सेना झारखंड के सभी जिलों में पांव जमाते हुए संगठन को खड़ा करने में तेजी से जुट गई है. इसी क्रम में आज सरायकेला के धर्मशाला सभागार में दुर्गा सोरेन सेना की बैठक का आयोजन किया गया. दुर्गा सोरेन सेना के केंद्रीय मुख्य पर्यवेक्षक बिरसा हांसदा के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में संगठन से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने और संगठन का विस्तार गांव-गांव तक करने की रणनीति बनाई गई. साथ ही गरीबों को न्याय दिलाने में तत्पर प्रयास का संकल्प लिया गया.

जिला कमिटी व प्रखंड कमिटी का भी गठन

जिले में दुर्गा सोरेन सेना की पहली बैठक में सनी सिंह के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने शिरकत की और  संगठन के सिद्धांतों पर चलकर उसके उद्देश्य को पूरा करने का संकल्प लिया. बैठक के उपरांत दुर्गा सोरेन सेना के सरायकेला जिला कमिटी का गठन किया गया. इसमें सर्वसम्मति से सनी सिंह को अध्यक्ष मनोनीत किया गया. इसके साथ ही पांच उपाध्यक्ष, छह महासचिव, कोषाध्यक्ष, उप कोषाध्यक्ष, दो प्रवक्ता, आईटी सेल प्रभारी और सह प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी और सह प्रभारी तथा चार प्रखंड गम्हरिया, राजनगर, सरायकेला और चांडिल के प्रखंड प्रभारियों की घोषणा की गई.

राजनीति नहीं समाज की सेवा है लक्ष्य

दुर्गा सोरेन सेना के केंद्रीय मुख्य पर्यवेक्षक बिरसा हांसदा ने न्यूज़ पोस्ट से खास बातचीत में कहा कि इस संगठन का मुख्य उद्देश्य गरीबों की सेवा करना और गरीबों को उनके हक और अधिकार दिलाने के लिए प्रयास करना है. उन्होंनें राजनीतिक क्षेत्र में कदम रखने की संभावनाओं से इनकार करते हुए कहा कि यह एक सामाजिक संगठन है जिसका सिर्फ सामाजिक उद्देश्य है ना कि राजनीतिक. अभी राजनीतिक क्षेत्र में कदम बढ़ाने का संगठन का कोई विचार नहीं है.

दलालों और भ्रष्टाचारियों के चंगुल में फंसी है हेमंत सरकार

दुर्गा सोरेन के केंद्रीय मुख्य पर्यवेक्षक बिरसा हांसदा ने कहा कि हेमंत सरकार दलालों और भ्रष्टाचारियों के चंगुल में फंस गई है. इस सरकार में गरीबों का हक सक्षम लोग मार रहे हैं. हर योजना में दलालों का कब्जा है और भ्रष्टाचार का जमकर बोलबाला है. दलाल लोगों के माध्यम से अफसर द्वारा पैसा वसूला जा रहा है जिससे गरीब योजना से वंचित हो जा रहे हैं. इससे लोग खासे नाराज हैं. दुर्गा सोरेन सेना गरीबों को हक और अधिकार दिलाने के लिए प्रयास करेगी.

हेमंत सोरेन से नाराज बड़ी संख्या में लोग झामुमो छोड़ दुर्गा सोरेन सेना का थाम रहे दामन

बिरसा हांसदा ने कहा कि हेमंत सोरेन ने जनता से जो वादे किए थे, वह वादा पूरा नहीं कर पाए हैं. यही कारण है कि अब काफी संख्या में लोग हेमंत सोरेन से नाखुश होकर पार्टी छोड़ रहे हैं और पार्टी छोड़ने वाले लोग दुर्गा सोरेन सेना में शामिल हो रहे हैं. बीते डेढ़ महीनों के भीतर काफी संख्या में लोग झामुमो छोड़कर दुर्गा सोरेन सेना में शामिल हुए हैं. उन्होंने दावा किया कि आने वाले तीन महीनों के भीतर पार्टी का संगठन पूरी तरह से झारखंड में खड़ा हो जाएगा. डेढ़ महीने तक का सफर तय हो चुका है बाकी बचे डेढ़ महीनों में पूरे झारखंड में दुर्गा सोरेन सेना पूरी तरीके से सक्रिय हो जाएगी.

झामुमो का विकल्प नहीं बल्कि झारखंड का विकल्प है दुर्गा सोरेन सेना

दुर्गा सोरेन सेना के केंद्रीय पर्यवेक्षक बिरसा हांसदा ने दावा किया कि दुर्गा सोरेन सेना के गठन होने के बाद सिर्फ झामुमो ही नहीं, बल्कि सभी राजनीतिक पार्टियों को काफी नुकसान पहुंचा है और उनके दलों के कार्यकर्ता दुर्गा सोरेन सेना में शामिल हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह संगठन झामुमो का विकल्प के तौर पर नहीं है बल्कि झारखंड का विकल्प है.

रिपोर्ट: विकास कुमार, सरायकेला

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.