☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झरिया में खड़े दो हाइवा में लगी आग, वर्चस्व में आग लगाने का संदेह

झरिया में खड़े दो हाइवा में लगी आग, वर्चस्व में आग लगाने का संदेह

धनबाद (DHANBAD) - झरिया के कतरास मोड, सिंह नगर के पास शनिवार की रात सड़क किनारे खड़े दो खाली  हाइवा में अचानक आग लग गई. आग लगी या लगाई गई, फिलहाल इसकी जांच पुलिस कर रही है. बता दें कि इस घटना को सिंह मेन्शन और रघुकुल के बीच चल रही तनातनी से जोड़ कर देखा जा रहा है. बस्ताकोला नई आउटसोर्सिंग पैच के ट्रांसपोर्टिंग में वर्चस्व के लिए दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है.

स्थानीय लोगों ने किया थाना को सूचित

हाईवा में आग लगने के बाद आसपास के लोग काफी संख्या में वहां लोग जुट गए.  जिसके बाद लोगों ने हाईवा में आग लगने की जानकारी झरिया थाना को देने के साथ  हाईवा मालिक को भी सूचित किया. सूचना पाकर झरिया पुलिस सिंह नगर पहुंची और पुलिस ने फायर विभाग को सूचना दी. फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और  काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका.

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल झरिया पुलिस की  जांच के बाद ही दोनों हाईवा में आग लगने के कारणों का पता चल पाएगा , दोनों हाइवा विभिन्न कोलयरी में कोयला ढुलाई के काम मे लगे हुए थे.

रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ, धनबाद

 

Published at:05 Dec 2021 11:48 AM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.