✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

टाटा स्टील के एमडी समेत अन्य आधिकारियों पर कोर्ट का संज्ञान

BY -
Anni Amrita  Jamshedpur
Anni Amrita Jamshedpur
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 6:48:13 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) टाटा स्टील से रिटायर कर्मचारी विक्रम सिंह की देय राशि से 3.15 लाख की राशि काट लेने का मामला कोर्ट पहुंचा है. इस बाबत सीजेएम कोर्ट में टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन समेत 8 अधिकारियों के खिलाफ शिकायतवाद दर्ज़ करवाया गया है. इससे पहले अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू की ओर से कानूनी नोटिस भेजी गई थी.

इस मामले में सीजेएम कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए आरोपियों को अगली सुनवाई में 5जनवरी को पेश होने की तिथि मुकर्रर की है. मामला ये है कि कदमा, रामजनमनगर रोड नं-7 के रहनेवाले विक्रम सिंह ने टाटा स्टील के एमडी समेत सात अधिकारियों के खिला शिकायतवाद दर्ज़ करवाया है. अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने बताया कि विक्रम सिंह के रिटायर होने के बाद उनकी देय राशि में से 3.15लाख की कटौती कर ली गई. आरोप था कि वे रिटायर होने के बाद तय सीमा से ज्यादा क्वार्टर में रहे. विक्रम सिंह का कहना है कि क्वार्टर आवंटन के समय नियमों की जानकारी नहीं दी गई थी. उनके पिता भी टाटा स्टील के कर्मचारी रह चुके थे.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.