खूंटी (KHUNTI) : खूंटी थाना क्षेत्र से लूट की ट्रक के साथ चार लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सड़क लुटेरे खलारी थाना क्षेत्र से एक ट्रक लूट कर खूंटी की ओर आ रहे रहे थे. लूट की सूचना खलारी पुलिस को मिली थी. इसके बाद खलारी पुलिस ने इसकी सूचना खूंटी थाना को दिया. ट्रक में लगाए GPS के लोकेशन के आधार पर खूंटी थाना पुलिस और खलारी पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर बेलहाथी रोड के पास से ट्रक पकड़ा. ट्रक पर सवार चार सड़क लुटेरे पुलिस को देख भागने लगे .पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं लुटेरों के पास से 9mm का एक लोडेड देशी पिस्तौल, एक गोली और मोबाइल फोन बरामद किया गया है. सभी लुटेरों पर टंडवा थाना चतरा में कई मामले दर्ज है. छापेमारी दल में खूंटी पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो, एसआई सोनू कुमार, विश्वजीत ठाकुर, खलारी थाना के एसआई अनिल पंडित के अलावा पुलिस जवान शामिल थे.
रिपोर्ट: समीक्षा सिंह, रांची डेस्क
