देवघर(DEOGHAR): पुलिस को आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के फिराक में एक शातिर सहित दो बदमाशों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल हुई है. रिखिया थाना पुलिस ने झा पेट्रोल पंप के समीप दो अलग-अलग जगह से अभिषेक और विक्रम को गिरफ्तार किया है. अभिषेक के पास से पुलिस ने जांच के दौरान दो जिंदा कारतूस जबकि विक्रम झा के पास से एक पिस्तौल और बाइक को जब्त किया है. पूरी जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आर्म्स के साथ कुछ लोग आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है. संबंधित थाना प्रभारी को जांच करने का निर्देश दिया गया था जिसका नतीजा है कि इनकी गिरफ्तारी हुई है. एसडीपीओ ने बताया कि विक्रम कुमार झा के ऊपर पहले भी आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार बदमाशों से सख्ती से पूछताछ कर इनसे और जानकारी प्राप्त कर रही है.
रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा