✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दिव्यांगों को भी मिले समाज में समान भागीदारी - राज सिन्हा

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 8:35:37 AM

धनबाद (DHANBAD) - आज अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस है.  हर वर्ष पूरे विश्व में आज का दिन दिव्यांग दिवस के रूप में मनाया जाता है. इसका मकसद दिव्यांगों के प्रति लोगों की सोच में बदलाव लाने के साथ दिव्यांगों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना, उनकी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना और उन्हें इमानदारी पूर्वक जमीन पर उतरना होता है. समाज में दिव्यांगों को भी बराबरी का अवसर देने के तरीकों पर आज पूरा विश्व विचार करता है. इसी कड़ी में आज धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर एक कदम स्कूल के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया. साथ हा मौके पर समाज के लोगों से दिव्यांगों को भी समान अधिकार देने का अनुरोध किया गया.

दिव्यांगों की प्रतिभा को निखारने की जरुरत

कार्यक्रम में शामिल धनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा ने कहा कि समाज में दिव्यांगों को भी समान भागीदारी मिलनी चाहिए. जो लोग उनकी सेवा और शिक्षा में लगे हैं, वे धन्यवाद के पात्र है. दिव्यांगों को भी भगवान ने कोई न कोई एक प्रतिभा जरूर दी है, जिसे निखारने की जरूरत है और पहला कदम स्कूल इस काम में पूरी निष्ठा के साथ लगा हुआ है. पहला कदम स्कूल की संचालिका अनीता अग्रवाल ने कहा कि दिव्यांगों की सेवा के लिए यह स्कूल 15 साल से काम कर रहा है और दिव्यांग बच्चों की सेवा में लगे इस स्कूल को समाज से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों का पूरा सहयोग मिल रहा है.  पूर्व पार्षद पप्पू साव ने कहा कि दिव्यांगों के जीवन में भी सरलता आए, इसके लिए समाज के हर व्यक्ति को सहयोग करना चाहिए. सोचना चाहिए कि  ववह छोटा काम ही सही. दिव्यांगों की मदद के लिए क्या कर सकते हैं,वही करते रहे. उन्होंने दिव्यांग बच्चों की सेवा में लगे लोगों को आभार व्यक्त किया.

रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह, धनबाद

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.