रांची (RANCHI) - अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर मिस एंड मिस्टर इंडिया स्पेशली एबल्ड 2021-22 का आयोजन प्रोजेक्ट साइट सेवर और विद्या वेलफेयर सोसाइटी रांची के द्वारा खेल गांव में किया गया. झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. राज्यपाल ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस मौके पर बच्चों ने कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए. वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को राज्यपाल ने मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया. राज्यपाल ने कहा कि दिव्यांगों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं होती है. उन्हें सहानुभूति नहीं, सहयोग और सम्मान चाहिए.
विकलांगता कोई अभिशाप नहीं - रमेश वैस

Published at:03 Dec 2021 05:26 PM (IST)
Tags:News