✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

आईआईटी आईएसएम के छात्र को 54 .57 लाख का पैकेज !

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 4:04:55 AM

धनबाद (DHANBAD) - देश दुनिया में माइनिंग इंजीनियरिंग के क्षेत्र में विश्वविख्यात आईआईटी आईएसएम धनबाद इस वर्ष प्लेसमेंट का रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर है. पिछले दो दिनों में जो रफ्तार देखी जा रही है, उससे ऐसा लगता है कि 500 से अधिक छात्रों का इस वर्ष प्लेसमेंट हो सकेगा. वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छात्रों को औसतन 25 से 27लाख रुपए के पैकेज पर कंपनियों ने हायर किया है. वैसे एक जानकारी यह भी मिली है कि गूगल ने एक छात्र को सबसे अधिक 54 .57 लाख का पैकेज दिया है.

कुल साढ़े चार सौ छात्रों का हो चुका प्लेसमेंट

बता दें कि पिछले दो दिनों में कुल साढ़े चार सौ छात्रों का प्लेसमेंट हुआ है. हालांकि इसमें फ्री प्लेसमेंट के जरिए नौकरी पाए 134 छात्र शामिल है. यह केवल 2 दिनों का परिणाम है. अभी प्लेसमेंट लगातार जारी है. अधिकृत जानकारी के अनुसार प्लेसमेंट में अभी तक सबसे अधिक मांग बीटेक कंप्यूटर साइंस के छात्रों की रही है. इस संकाय के 51 छात्रों का प्लेसमेंट हो चुका है. इसके बाद दूसरे नंबर पर बी टेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन विभाग के छात्र रहे हैं. इस संकाय के 47 का प्लेसमेंट हुआ है. बीटेक इलेक्ट्रिकल के 26 और पेट्रोलियम के 26 छात्रों का चयन हुआ है. बता दें कि धनबाद में ब्रिटिश काल में स्थापित आईएसएम अब अपने जीवन का एक सौ साल पूरा करने जा रहा है. ब्रिटेन के रॉयल स्कूल ऑफ माइनिंग इम्पेरियल कॉलेज ऑफ़ लंदन के तर्ज पर 9 दिसंबर 1926 को इसका उद्घाटन हुआ था, फिर छात्रों की लंबी लड़ाई और आंदोलन के बाद नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा 10 अगस्त 2016 को आईएसएम को आईआईटी का दर्ज़ा दिया गया. इधर एक ख़ुशख़बरी ये है कि आईआईटी आईएसएम एक पूर्ववर्ती छात्र ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है.

पंकज सतीजा बने प्रबंध निदेशक

ISM संस्थान से 1994 में माइनिंग इंजीनियरिंग से बीटेक पासआउट छात्र पंकज सतीजा को टाटा स्टील माइनिंग का प्रबंध निदेशक (MD) बनाया गया है. IIT -ISM प्रबंधन ने उन्हें अपनी ओर से इस उपलब्धि पर विशेष बधाई दी है. वहीं प्लेसमेंट पाने वाले छात्रों को अपनी ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी है.

रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ, धनबाद

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.