☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

प्रोफेसनल टैक्स के लिए एक्टिव मोड में सेल्स टैक्स  विभाग

प्रोफेसनल टैक्स के लिए  एक्टिव मोड में सेल्स टैक्स  विभाग

धनबाद (DHANBAD) -  बैंक मोड़ चैंबर कार्यालय में  बुधवार को सेल्स टैक्स  विभाग ने झारखंड प्रोफेसनल टैक्स का कैंप लगाया.  व्यापारियों ने इसमें अपना नामाकरण  और रजिस्ट्रेशन  कराया.  बता दें कि  सरकार ने सभी रजिस्टर्ड डीलर को रजिस्ट्रेशन कराने को कहा है.  इसके लिए विभाग 1  से 15 दिसंबर तक मुहिम  चला रहा है. साथ ही प्रमुख जगहों पर कैंप लगा कर  व्यापारियों को  रजिस्ट्रेशन करने का अनुरोध कर रहा है. प्रोफेसनल टैक्स का स्लेब है 5 लाख रुपए तक के टर्नओवर पर कोई टैक्स नहीं, पांच लाख से ऊपर दस लाख तक के टर्नओवर पर सालाना एक हजार रुपए टैक्स है. वहीं  दस लाख से उपर 25 लाख तक के टर्नओवर पर 1500 रुपए टैक्स,  25 लाख से 40 लाख के टर्नओवर तक 2000 रुपए टैक्स हैं. साथ ही 40 लाख के ऊपर के टर्नओवर के लिए 2500 रुपये कर का निर्धारण है.  यह टैक्स तिमाही  जमा देना होता है.  कैंप में  चैंबर की तरफ से अध्यक्ष प्रभात सुरोलिया, सचिव प्रमोद गोयल, कृष्णा खेतान सहित अन्य लोग एवं विभाग की तरफ से सीटीओ डॉक्टर  अफसाना खानम, क्लर्क प्रीति झा, डाटा एंट्री ऑपरेटर  विपुल कुमार व अमित कुमार शामिल थे.

रिपोर्ट : सत्यभूषण सिंह, धनबाद

 

 

Published at:01 Dec 2021 04:57 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.