✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पेंशन मिलने में दिक्कत हो या राशन कार्ड की परेशानी, गुमला में हो रहा सबका ऑन स्पॉट समाधान

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:38:13 AM

गुमला(GUMLA) : जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर जिले के सभी प्रशासनिक पदाधिकारी पूरी टीम को लेकर गांव-गांव पहुंच रहे हैं. इससे लोगों की समस्याओं का उनके गांव में ही समाधान हो रहा है, जिसमें पेंशन, राशन कार्ड के साथ ही जमीन से जुड़ी समस्याओं का भी समाधान हो रहा है. इस तरह के कार्यक्रम में जिले के डीसी शिशिर कुमार सिन्हा और उप विकास आयुक्त कर्ण सत्यार्थी के साथ ही अपर समाहर्ता सुधीर कुमार गुप्ता विशेष रुचि लेकर पहुंच रहे हैं. डीसी ने स्पष्ट कहा कि लोगों की समस्याओं का वहीं पर समाधान हो रहा है. वहीं उन्होंने ब्लॉक लेवल के पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि लोगों को आगे इस तरह की समस्याओं को लेकर परेशान ना होना पड़े, इस दिशा में करवाई करें.

जिले के उप विकास आयुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि लोगों से इस दौरान उनके इलाके की समस्याओं की जानकारी ली जा रही है ताकि उनका भी समाधान किया जा सके. जिले के अपर समाहर्ता सुधीर कुमार गुप्ता ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से लोग अपनी इलाके की समस्या खुलकर बोलते हैं. लोगों ने इस तरह के कार्यक्रम पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है. उनका कहना है कि इस तरह की छोटी समस्या का समाधान लम्बे समय बाद भी ना होना, चिंता का विषय है.

रिपोर्ट : सुशील कुमार सिंह, गुमला

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.