दुमका (DUMKA) - रविवार की रात दुमका जिला के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई थी. पुलिस ने जब दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन को कब्जे में लिया तो उसमें लोडेड समान को देखकर दंग रह गई. दरअसल इसमें तबाही का सामान भरा हुआ था. बता दें कि मंगलवार को शिकारीपाड़ा थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ नूर मुस्तफा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पिकअप वैन में 2000 से ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर और 2000 नियोजेल लोड था. तबाही का यह सम्मान पश्चिम बंगाल से दुमका की ओर आ रहा था. वहीं गाड़ी में जब्त कागजात के आधार पर पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है.
रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका
