✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अब झारखंड कैडर के IAS अफसर से जानिए, कैसे बनें IAS

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 9:11:34 AM

रांची (RANCHI) झारखण्ड कैडर के आईएएस अधिकारी बिहार झारखण्ड के  यूपीएससी की तैयारी करने वाले छात्रों को राह दिखाएंगे. पूरी तरह से कोचिंग पर निर्भर रहने वाले छात्रों को अब सिलेबस की तैयारी करने के लिए अनुभवी आईएएस अधिकारीयों का सानिध्य और सही समय पर सही रास्ता पर जाने का मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा. इससे वैसे छात्रों को फायदा पहुंचेगा जो महंगी कोचिंग या दिल्ली जा कर तैयारी करने में आर्थिक या अन्य कारणों से सक्षम नहीं हैं.

 विनोबा भावे विश्वविद्यालय में आयोजित सेमिनार में दो सफल आईएस ने छात्रों के बीच बताया आईएस की तैयारी कैसे करें. हर होनहार बच्चों का पहला सपना सिविल सर्विसेज में सफलता प्राप्त करने का रहता है. हजारीबाग जैसे शहर से भी कई होनहार छात्रो ने आईएएस की सफलता प्राप्त की है. हजारीबाग के विनोबा भावे विश्वविद्यालय के सभागार में एक शैक्षणिक गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें 55 वां रैंक लाने वाले हजारीबाग निवासी उत्कर्ष  कुमार और चौथा रैंक लाने वाला यश जलूका बिनोवा भावे विश्वविद्यालय के छात्रों को संबोधित किया. 

 आईएएस अधिकारी राजीव रंजन ने भी द न्यूज पोस्ट के साथ एक खास इंटरव्यू में छात्रों को इस बाबत जानकारी दी. कहा कि कई बार जानकारी के अभाव में हम कई ऐसी किताबें भी पढ़ जाते हैं, जिसे पढ़ने की शायद उतनी दरकार भी नहीं हैं. उन्होंने मनोबल बनाए रखने और निरंतर पढ़ाई पर जोर दिया.

रिपोर्ट : रंजना कुमारी (रांची ब्यूरो )

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.