✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर में रहते हैं तो सावधान ! कल से नो पार्किंग जोन में गाड़ी खड़ी करने पर लगेगा जुर्माना

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:57:34 AM

देवघर (DEOGHAR) के रहने वाले या फिर यहां आने वाले सोच समझ कर कल से अपनी गाड़ी का पार्किंग कीजियेगा. बता दें कि 1 दिसम्बर से प्रशासन द्वारा निगम क्षेत्र स्थित टावर चौक के चारों तरफ़ 500 मीटर की दूरी तक नो पार्किंग जोन घोषित किया है. प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस पदाधिकारी की निगरानी में इसे सख्ती से अनुपालन कराया जाएगा. बता दें कि टावर चौक के 500 मीटर की दूरी जैसे टावर से बैद्यनाथ धाम स्टेशन रोड, दीनबंधु स्कूल, बजरंगी चौक, नगर थाना और टावर से पटेल चौक होते पंचमुखी हनुमान मंदिर चौक तक वाहनों का पड़ाव वर्जित रहेगा.

शिवलोक परिसर में बना पार्किंग ज़ोन

वहीं 2 से 4 पहिया वाहनों के लिए नगर निगम द्वारा शिवलोक परिसर में पार्किंग स्थल बनाया गया है. जहां चारपहिया के लिए 20 रुपए, तीन पहिया का 15 और दो पहिया का 10 रुपए पार्किंग शुल्क निर्धारित किया गया है. देवघर के मुख्यालय डीएसपी सह ट्रैफिक डीएसपी मंगल सिंह जामुदा ने बताया कि नो पार्किंग स्थल पर बार बार चेतावनी देने के बाद भी आप अपनी वाहन को लगाएंगे तो आपसे दो गुणा फाइन के साथ आप पर कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है. हो सकता है आपका ड्राइविंग लाइसेंस तक कैंसल हो सकता है. जिला प्रशासन ने देवघर शहरी क्षेत्र में बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए यह निर्णय लिया है.

रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.