✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

नक्सलियों के खलाफ अभियान की समीक्षा करने लोहरदगा पहुंचे सीआरपीएफ के आईजी और डीआईजी

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:44:34 AM

लोहरदगा (LOHARDAGA) - सीआरपीएफ के आईजी राजीव सिंह और डीआईजी वीएस शर्मा मंगलवार को लोहरदगा पहुंचे और जिला मुख्यालय स्थित सीआरपीएफ कैंप ऑफिस में पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. आईजी की बैठक में गुमला एसपी ई वकीरम और लोहरदगा एसपी प्रियंका मीणा शामिल हुईं.  इस बैठक में सीआरपीएफ के सीओ प्रभात कुमार शर्मा भी शामिल हुए. सीआरपीएफ आईजी और डीआईजी ने लोहरदगा गुमला के पठारी इलाकों में नक्सलियों के विरूद्ध चलाए जाने वाले अभियान की समीक्षा की. नक्सलियों के विरूद्ध नई रणनीति के तहत कारवाई करने पर चर्चा हुई.

पंचायत चुनाव की तैयारियों पर समीक्षा

मौके पर एसपी गुमला और लोहरदगा इस संदर्भ में आवश्यक दिशा निर्देश देने का कार्य किया गया है. साथ ही संभावित पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर भी समीक्षा की गई. नक्सल क्षेत्र में शांति पूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराने को लेकर उठाए जाने वाले कदम को लेकर भी समीक्षा की गई.  हांलाकि आईजी और डीआईजी के विजिट को गोपनीय रखने का कार्य किया गया था. इस पूरे विजिट के मामले में वरीय पदाधिकारियों ने कुछ बताने से तत्काल इंकार कर दिया.

रिपोर्ट : गौतम लेनिन जिला-लोहरदगा

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.