✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

शिकारीपाड़ा में पिकअप वैन से नक्सलियों तक पहुंचाया जा रहा था तबाही का सामान !

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:38:22 AM

दुमका (DUMKA) : जिला के दुमका-रामपुरहाट मुख्य सड़क के शिकारीपाड़ा थाना के मोहुलपहाड़ी पंचायत भवन के पास एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई. इस घटना के बाद पिकअप वैन का चालक और खलासी घटनास्थल से फरार हो गए. स्थानीय लोग जब वहां जमा हुए तो पिक अप के अंदर का नजारा देखकर दंग रह गए. दरअसल, पिकअप वैन में नीचे विस्फोटक सामग्री भरी थी, जबकि ऊपर से नारियल रखा हुआ था. पूरे पिकअप वैन को प्लास्टिक से कवर किया गया था. स्थानीय लोगों की सूचना पर शिकारीपाड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप वैन से विस्फोटक सामग्री के रूप में नियोजेल और डेटोनेटर को कब्जे में लिया. कड़ी मशक्कत के बाद पिकअप को कब्जे में लेकर थाना पहुंच गई. सूचना मिलते ही एसडीपीओ नूर मुस्तफा भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं. विस्फोटक सामग्री वैध है या अवैध इसकी जांच पुलिस करने में जुट गई है. लेकिन जिस तरह से घटना के बाद चालक और खलासी मौके से फरार हो गए हैं, उससे तो यही अनुमान लगाया जा रहा है कि पिकअप पर अवैध विस्फोटक लोड किया गया था.

पहले भी  विस्फोटक ले जाते पकड़ायी गाड़ियां

दुमका के रास्ते अवैध विस्फोटक का जखीरा इसके पूर्व भी ले जाते हुए पुलिस ने पकड़ा है. हाल के दिनों में दो बार मुफस्सिल थाना क्षेत्र से पुलिस ने 23 मार्च और 19 अप्रैल को अवैध विस्फोटक का परिवहन करते वाहन को जब्त किया था, जिसमे चालक, खलासी सहित कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी हुई थी लेकिन माफिया का नाम सामने नहीं आ पाया था. शिकारीपाड़ा में भी कई बार अवैध विस्फोटकों का जखीरा बरामद हुआ है. दरअसल, शिकारीपाड़ा में कई पत्थर खदान हैं और पत्थर खदान में विस्फोटक सामग्री का उपयोग होता है. वैसे तो सरकार द्वारा शिकारीपाड़ा में विस्फोटक की बिक्री के लिए एक लाइसेंसी दुकान भी है लेकिन उस क्षेत्र में कई अवैध पत्थर खदान संचालित है. इसमें विस्फोट करने के लिए अवैध विस्फोटक का उपयोग किया जाता है.

रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.